Breaking

Sunday 18 August 2019

Google को किसने बनाया || google ko kisne banaya || History of google in hindi

Google को किसने बनाया || google ko kisne banaya || History of google in hindi 

Google को किसने बनाया || google ko kisne banaya || History of google in hindi

दोस्तों आज मे बात करने जा रहा हू दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन google की | google एक ऐसा सर्च इंजन है जिसके जरिए सभी वेबसाइट को एक साथ लिंक किया जाता है | और उस वेबसाइट के पॉपुलरिटी के आधार पर उसको google मे रैंक किया जाता है |

आज के समय मे हमें कोई भी जानकारी प्राप्त करनी होती है | तो हम सबसे पहले google मे ही जाते है | और कीवर्ड सर्च करते है, जैसे की जिस तरह से आप हमारे इस पोस्ट तक पहुँचे है | कीवर्ड के आधार पर ही google कोई भी जानकारी हमें देता है | और उस कीवर्ड के आधार पर ही google उस वेबसाइट को रेंक करता है | क्या आप जानते है इतने बड़े सर्च इंजन को किसने बनाया अगर नहीं जानते तो पोस्ट के लास्ट तक बने रहे |

Google को किसने बनाया है?
Google को लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन ने मिलकर 4 सितम्बर 1998 को बनाया था |

Google के संस्थापक कौन है?

Google के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन है | दोनों ने मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बनाया |


लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन की मुलाक़ात स्टैंड फोर्ड यूनिवर्सिटी से हुई ज़ब दोनों वहा अपनी पोस्ट ग्रजुएशन कम्पलीट करने गए थे | दोनों ने अपनी पोस्ट ग्रजुएशन का विषय वर्ल्ड वाइड वेब चूना जिससे की हम www के नाम से जानते है |

Www का फुल फॉर्म क्या है?
Www का फुल फॉर्म वर्ल्ड वाइड वेब (world wide web ) है |

Google को कैसे बनाया गया?
फिर दोनों मिलकर ऐसे algorithm की खोज मे लग गए जिससे की सभी वेबसाइट को एक साथ लिंक किया जा सके और उसके पॉपुलरिटी का आधार पर उसे रैंक किया जा सके | अगले 4 सालो तक दोनों ने दीन रात एक किया और सितम्बर 1996 मे वे ऐसे algorithm को खोजने मे सफल हो गए |

आगे चल कर अपने कम्पनी को और आगे बढ़ाने के लिए दोनों ने अपने परिवार दोस्तों और अपने इन्वेस्टर से 10 लाख डॉलर का कर्ज ले कर लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन ने 1998 मे google,Inc की स्थापना की |
अपने यूनिक कॉन्सेप्ट और algorithm की वजह से google दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया |

Google का अर्थ क्या है?

Google का अर्थ गणित के शब्द गूगोल से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है एक अंक के आगे सौ शून्य |

Google का नाम google कैसे पड़ा?
Google का जो नाम रखा गया है, दरअसल स्पेलिंग मिस्टेक से रखा गया है | वेबसाइट को बनाते वक़्त इसका नाम गूगोल रखा गया था जो की गलती से टाइप करते वक़्त google टाइप हो गया और नतीजा आपके सामने है |

Google किस देश की कंपनी है?
Google गूगलप्लेक्स माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया,संयुक्त राज्य अमेरिका की कंपनी है | google के 40 देशों मे 70 से भी ज्यादा ऑफिस है | google ने पिछले 12 सालो मे 127 कम्पनियो को खरीदा है | और google मे 47,000 से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते है |

Google के ceo कौन है?
Google के ceo सुंदर पिचाई है | जिनका जन्म 12 जुलाई 1972 को मदुरै, तमिलनाडु, भारत मे हुआ था |

दोस्तों उम्मीद करता हू आपको मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद...........




No comments:

Post a Comment