Breaking

Sunday 13 October 2019

क्या होता अगर भारत पाकिस्तान दोनों एक ही मुल्क होते || What would happen if India and Pakistan were both the same country?

क्या होता अगर भारत पाकिस्तान दोनों एक ही मुल्क होती तो?

क्या होता अगर भारत पाकिस्तान दोनों एक ही मुल्क होती तो?


दोस्तों क्या होता अगर भारत पाकिस्तान दोनों एक ही मुल्क होती तो?

तो फिर कैसी होती भारत की तस्वीर अगर बटवारा ही नहीं होता भारत और पाकिस्तान का |

तो दोस्तों आज के पोस्ट के जरिए हम जानने की कोशिश करेंगे की कैसा होता आज का भारत अगर बटवारा नहीं हुआ होता तो |

दोस्तों भारत और पाकिस्तान एक ऐसा देश है,जो पूरी दुनिया मे अपनी दुश्मनी की वजह से हमेशा खबरों मे रहते है, चाहे वह भारत पाकिस्तान के बिच कोई जंग हो या फिर भारत पाकिस्तान के बिच क्रिकेट का मैच हो |

पिछले 70 सालो मे इन दो देशों ने किसी ना किसी वजह से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, कभी आतंकवादी हमले तो कभी कश्मीर को लेकर ये दोनों देश चर्चे पर ही रहती है, पूरी दुनिया मे |

दोस्तों ये दो देश बटवारे से लेकर अब तक 4 बार लड़ाईया लड़ चुके है | 70 साल बीतने के बाद भी इन दोनों देशों के बिच की दुश्मनी थोड़ी भी कम नहीं हुई है |

लेकिन दोस्तों अपने कभी सोचा है ये दोनों देश अगर बटवारा नहीं हुआ होता तो क्या होता, क्या कश्मीर आज ख़ुश होता दोनों देशों के बिच भाई चारा होता?

अगर दोस्तों आज के समय मे भारत पाकिस्तान का बटवारा नहीं हुआ होता तो कितना ताकतवर होता हमारा देश | हमारी इंडिया आर्मी दूसरे देशों के मुकाबले बहुत ही ताकतवर होता |

दोस्तों भारत ओर पाकिस्तान के बिच की सुरक्षा मे इतना  खर्च होता है की हमारी देश की अर्थव्यवस्था सुधर जाती, इन दोनों देश की बॉर्डर की सुरक्षा मे जो खर्च होता है सायद ही किसी दूरसे देश की किसी आर्मी मे खर्च होती होंगी |

अगर भारत पाकिस्तान एक देश होता तो भारत एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाला देश होता, जी हा दोस्तों अगर भारत पाकिस्तान आज एक देश होता तो भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होता |

जहाँ भारत की अर्थव्यवस्था का आकार इस वक़्त 2900 बिलियन डॉलर है, वही पाकिस्तान इस वक़्त 273 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश है |

अगर इन दोनों देश की अर्थव्यवस्था को जोड़ दिया जाए तो कुल योग बैठता है 3173 बिलियन डॉलर जो की यूनाइटेड किंगडम से भी ज्यादा होता है |

दोस्तों ज्यादातर ज़ब भी हम भारत ओर पाकिस्तान की बात करते है तो हम बांग्लादेश को भूल जाते है, दोस्तों हमें ये भूलना नहीं चाहिए की 1971 की लड़ाई से पहले बांग्लादेश भी पाकिस्तान का हिस्सा था, 

जिसे पूर्वी पाकिस्तान बोला जाता था, लेकिन 1971 की लड़ाई के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हो कर एक नया देश बना जिसे अभी हम बांग्लादेश के नाम से जानते है |

दोस्तों इस समय बांग्लादेश की कुल अर्थव्यवस्था 314 बिलियन डॉलर है, और बांग्लादेश देश की अर्थव्यवस्था को साथ मे जोड़ दिया जाए तो यह दायरा और भी बढ़ जाता है |

इसके अलावा तीनो देश की फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व को जोड़ दिया जाए तो कुल 50000 मिलियन डॉलर के आस पास बैठता है |

जो की लगभग रूस, सऊदी अरब, ताईवान और होन्ग कोंग के फॉरन एक्सचेंज रिज़र्व के बराबर है |

और दूसरी हमारे देश की ताकत बड़ी होती, हमारी मिलिट्री शक्ति और भी शक्तिशाली होती, और हमारी मिलिट्री शक्ति की बात करे तो दुनिया मे चौथे स्थान पर है हमारी मिलिट्री |

वर्ल्ड पावर इंडेक्स रेटिंग मे 0.1593 की रेटिंग वाली भारत मे इस वक़्त 30 लाख से ज्यादा रिज़र्व है, इसके अलावा 4500 टैंक्स, 2100 मिलिट्री एयरक्राफ्ट 700 फाइटर प्लेन है |

वही दुनिया की 15 सबसे बड़ी मिलिट्री वाली देश पाकिस्तान के पास 10 लाख से ज्यादा सैनिक,  2200 se ज्यादा टैंक,1300 मिलिट्री एयर क्राफ्ट, 350 फाइट प्लेन है |

भारत और पाकिस्तान के अलावा इसमें 1.6 लाख की सेना, 340 से ज्यादा टैंक, 100 फाइटर प्लेन ये सब बांग्लादेश देश के पास है, और अगर तीनो देश की ताकत को एक साथ कर लिया जाए तो यह ताकत और भी बढ़ जाती है |

दोस्तों अगर आज भारत और पाकिस्तान अलग नहीं हुआ होता तो ये दोनों देश खुशहाल और सम्पूर्ण देश होता |

दोनों देश  एक दूसरे से सुरक्षा के लिए इतना ज्यादा खर्च करता है की शायद ही कोई और देश इतना खर्च करता होगा |

अगर यही खर्च अगर देश पर किया जाता तो आज दोनों देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही मजबूत होती |

क्या दोस्तों अगर भारत पाकिस्तान अलग नहीं हुआ होता तो क्या कश्मीर मे विवाद होता?

दोस्तों अगर दोनों देश अलग नहीं हुआ होता तो कश्मीर मे विवाद ही नहीं होता और यह देश खुशहाल देश होता |

यही नहीं बटवारे के बाद से ही दोनों देश को आतंकवादीयों का समना करना पड़ा है, जिसके कारण दोनों देशों को जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है |

आज हमारा भारत ही नहीं आतंकवादीयों से जूझ रहा है बल्कि पाकिस्तान भी आतंकवादीयों से अपनी सुरक्षा के लिए काफ़ी खर्च करती है |

और अगर यही खर्च ग़रीबी, भुकमरी पर लगाए तो देश मे किसी चीज की कमी ना हो, पर दोस्तों भारत पाकिस्तान ये एक ऐसा मुद्दा है जो कभी खत्म ही नहीं हो सकता |

दोस्तों आप इस बारे मे क्या सोचते है हमें कमेंट बॉक्स मे जरूर बताए |

No comments:

Post a Comment